अरवल में लूटकांड का वांछित उदवंतनगर से गिरफ्तार
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन
कोर्ट से जारी वारंट के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
आरा.
जिले के उदवंतनगर थाने की पुलिस ने अरवल जिले में एक लूटकांड के वांछित को गिरफ्तार किया है. वह उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बजरुआ गांव के संजय यादव का पुत्र कमेंद्र यादव है.पुलिस के अनुसार वह अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र में लूट के एक कांड में वांछित है. उस मामले में अरवल जिले के कोर्ट की ओर से उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था. अरवल पुलिस की ओर से उपलब्ध कराये गये वारंट के आधार पर रविवार की रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन