पुलिस ने घर से भागी दो बहनों को आरा जंक्शन से किया बरामद

Updated:
विज्ञापन

चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव से भागी थीं दोनों बहनें

विज्ञापन

सहार.

चौरी पुलिस ने अंधारी गांव में घर से भागी दो सगी बहनों को आरा रेलवे स्टेशन से बरामद किया. बता दें कि गत सप्ताह पहले माता-पिता को नींद की दवा खिलाकर घर से दो सगी बहनें फरार हो गयी थीं, जिसको लेकर पिता के द्वारा चौरी थाने में मामला दर्ज कराते हुए रिशु कुमार पर षड्यंत्र रचने तथा नींद की दवा लाकर देने की शिकायत किया है.

साथ ही घर से बैंक की एटीएम कार्ड लेकर जाने की शिकायत की गयी थी, जिसमें 150000 रुपये था, जहां मामला दर्ज होने के बाद दोनों सगी बहनों की लोकेशन अपडेट करती रही. पुलिस ने दोनों को आरा रेलवे स्टेशन से बरामद किया. इसकी जानकारी चौरी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन