प्रेम प्रसंग में फरार प्रेमी युगल बरामद

Updated:
विज्ञापन

आरोपित युवक को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन

बिहिया.

बिहिया नगर से गत् वर्ष नवंबर माह में प्रेम प्रसंग में फरार युवती और उसके प्रेमी को बिहिया पुलिस ने बक्सर से बरामद कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद युवती का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जा रहा है तथा आरोपित युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार उपरोक्त युवती का बिहिया थाना क्षेत्र के भोजाचक गांव निवासी ह्दया यादव के पुत्र पंकज कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था तथा इसी दौरान दोनों ही गत् नवंबर में घर से फरार हो गये थे. मामले को लेकर युवती के पिता के बयान पर आरोपित युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. उक्त मामले में पुलिस ने छानबीन के बाद युवती को बरामद करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन