मारपीट के मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

चौरी पुलिस ने नीमा गांव से आरोपितों को किया गया गिरफ्तार

विज्ञापन

सहार.

चौरी पुलिस ने नीमा गांव से मारपीट के मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार सोमवार के दिन मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये, जिसमें एक पक्ष के भीमाराम के पुत्र राम लायक राम और फूल कुमारी देवी बुरी तरह से जख्मी हो गये. इसमें फुलकुमारी देवी के स्थिति नाजुक बनी हुई है.

इस घटना के विरोध में चौरी थाने में राम लायक रामके द्वारा आठ लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है, जिसमें पुलिस ने घमरी राम, पातर राम, भुसड़ी राम, धनेज राम और रीठाराम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया. वहीं, अन्य आरोपित हरे कृष्णा राम, भूराराम एवं मुना राम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इसकी जानकारी चौरी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन