मिठाई की दुकान से चोरों ने उठाया हजारों रुपये का सामान

Updated:
विज्ञापन

बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरास्ता स्थित एक मिठाई दुकान में हुई घटना

विज्ञापन

बिहिया.

बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरास्ता स्थित एक मिठाई की दुकान में रविवार की रात चोरों ने हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली. मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार सोनू कुमार गुप्ता द्वारा बिहिया थाने में अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया गया है. जानकारी के अनुसार दुकानदार रविवार की शाम अपनी दुकान बंद कर घर चले गये.

सोमवार की सुबह जब दुकान पहुंचे, तो पाया कि दुकान का ताला अपनी जगह लगा हुआ है, परंतु चोर पीछे की ओर से टीन काटकर दुकान में घुसे हुए थे और दुकान में रखा हुआ इन्वर्टर, बैट्री, दो भरे हुए गैस सिलिंडर व दुकान में लगे हुए बल्ब चोरी हो गये हैं. वहीं, चोरी की इस घटना के बाद पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन