वाहन चेकिंग के दौरान तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

एक कट्टा, एक चाकू, तीन मोबाइल व एक बाइक बरामद

विज्ञापन

आरा.

नगर थाना पुलिस टीम ने धरहरा के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया. उनके पास एक कट्टा, एक चाकू व तीन मोबाइल फोन बरामद किया. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दी.

उन्होंने बताया गिरफ्तार बदमाशों में टाउन थाना क्षेत्र के हनुमान टोला धरहरा निवासी जमुना महतो का पुत्र गोलू कुमार, उसी मुहल्ले के गोपाल महतो का पुत्र संतोष कुमार तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीर बांध निवासी ढेलानाथ का पुत्र छोटू कुमार है. एसपी ने बताया तीनों किस उद्देश्य से हथियार लेकर जा रहे थे. इसके बारे में पता लगाया जा रहा है. वहीं उनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है. गिरफ्तार तीनों के विरुद्ध पुलिस आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन