आत्मदाह के प्रयास में झुलसे ऑटो चालक की पांच दिन बाद मौत

Updated:
विज्ञापन
आत्मदाह के प्रयास में झुलसे ऑटो चालक की पांच दिन बाद मौत

इलाज के दौरान पीएमसीएच में शुक्रवार तड़के चालक ने तोड़ा दम

विज्ञापन

आरा.

नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पुलिस लाइन मोड़ के पास चालान काटे जाने से परेशान होकर आत्मदाह के प्रयास में झुलसे ऑटो चालक की शुक्रवार तड़के इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गयी. मृत ऑटो चालक नगर थाना क्षेत्र के नाला मोड तरी निवासी स्व.दीनदयाल प्रसाद का 26 वर्षीय पुत्र राजा कुमार था.

पीएमसीएच में ही उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया. उसकी मौत से ऑटो और इ-रिक्शा चालकों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. बता दें कि परिवहन विभाग की ओर भारी भरकम चालान काटे से परेशान होकर राजा कुमार द्वारा सात फरवरी को आत्मदाह का प्रयास किया गया था. उसने नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पुलिस लाइन मोड़ के पास ऑटो खड़ा कर पेट्रोल छिड़क आग लगा ली थी. उसमें वह बुरी तरह झुलस गया था. उसके बाद घटनास्थल पर मौजूद अन्य ऑटो चालकों द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया था. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था. वहां शुक्रवार तड़के उसने दम तोड़ दिया. आत्मदाह के प्रयास के दूसरे दिन आठ फरवरी की सुबह सिंडिकेट मोड पर चालक संघ द्वारा सड़क जाम कर डीटीओ के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया था. डीटीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गयी थी.राजा की मौत से शादी की पहली सालगिरह से पहले ही अंशु का उजड़ गया सुहागइधर ऑटो चालक राजा कुमार की मौत के बाद उसके घर में रोना-धोना और कोहराम मचा गया है. सबसे बुरा हाल उसकी पत्नी अंशु देवी का है. शादी की पहली सालगिरह से कुछ रोज पहले ही उसका सुहाग उजड़ गया. बताया जा रहा है कि राजा कुमार पांच भाई और तीन बहनों में छोटा था. उसकी शादी पिछले साल 7 मार्च को हुई थी. उसके परिवार में मां करिश्मा देवी, पत्नी अंशु देवी, भाई द्वारिका प्रसाद, खूंटी कुमार, डिस्को कुमार, पिंटू कुमार, बहन ज्योति देवी, माला देवी और बबीता देवी है. घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. मां कश्मीरा देवी और पत्नी अंशु देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन