अपहृत किशोरी बरामद, पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चकिया गांव स्थित प्रेमी के घर से मिली

विज्ञापन

आरा.

नवादा थाना पुलिस ने लगभग दो वर्ष से लापता अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चकिया गांव स्थित उसके प्रेमी के घर से की. गिरफ्तार आरोपित उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी लालबाबू सिंह का पुत्र नीरज कुमार है.

बता दें कि मई 2024 को उक्त किशोरी स्कूल से आने के बाद बिना कुछ बताएं ही घर से निकल गयी थी, जिसके बाद उक्त किशोरी की मां के द्वारा नीरज कुमार के खिलाफ नवादा थाने में नामजद प्राथमिकी की दर्ज करायी गयी थी. उसी समय से उक्त आरोपित फरार चल रहा था. वहीं पुलिस के अनुसार अपहृता के लापता होने के दो माह बाद 12 जुलाई 2024 को परिजन द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी और अब वह एक बच्चे की मां भी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन