भारत-पाक तनाव को लेकर आरा जंक्शन पर यात्रियों की सघन जांच

Updated:
विज्ञापन

पाकिस्तान के ऊपर किये गये एयर स्ट्राइक को लेकर चारों तरफ अलर्ट है

विज्ञापन

आरा.

भारत के पाकिस्तान के ऊपर किये गये एयर स्ट्राइक को लेकर चारों तरफ अलर्ट है. खासकर रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप व हवाई अड्डा समेत सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं.

वहीं, आरा रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा के मद्दे नजर रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. आरा रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट कमांडर दीपक कुमार के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आरपीएफ के अधिकारी और जवान यात्रियों के बैग व झोला समेत अन्य चीजों की मेटल डिटेक्टर के माध्यम से जांच कर रहे हैं, ताकि कोई भी यात्री संदिग्ध वस्तु लेकर रेलवे स्टेशन पर नहीं पहुंच सके. वहीं पूरे देश में एयर स्ट्राइक के बाद सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी की गयी है एवं सार्वजनिक स्थलों पर अलर्ट घोषित किया गया है. इसको लेकर आरपीएफ के जवानों ने घूम-घूम कर रेलवे प्लेटफाॅर्म पर यात्रियों के सामान की जांच की. इस मौके पर पोस्ट कमांडर दीपक कुमार सहायक और निरीक्षक केके राय प्रधान आरक्षी एके मिश्रा, सुधीर कुमार, उपेंद्र कुमार, राकेश कुमार, लाल साहब यादव समेत काफी संख्या में आरपीएफ के जवान मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन