जनता दरबार में एसपी ने सुनी लोगों की शिकायत

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार में एसपी ने सुनी लोगों की शिकायत

त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस अफसरों को दिया निर्देशसिन्हा व खवासपुर थाना परिसर में आयोजित हुआ जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम

विज्ञापन

आरा.

एसपी मिस्टर राज ने शुक्रवार को सिन्हा एवं खवासपुर थाना परिसर में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया. जनता दरबार के दौरान एसपी के समक्ष बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे. इसमें सबसे अधिक मामले जमीन विवाद से संबंधित थे.

इसके अलावे घरेलू विवाद एवं मारपीट से जुड़े मामलों की भी सुनवाई की गयी. जनता दरबार की एक खास बात यह रही कि काफी संख्या में महिलाएं भी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचीं, जिनकी समस्याओं को एसपी ने गंभीरता से सुना. एसपी द्वारा एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई की गयी और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये. कई मामलों का निष्पादन करते हुए कुछ विवादों को मौके पर ही सुलझा दिया गया, जिससे फरियादियों ने राहत की सांस ली. एसपी ने बताया जनता दरबार भ्रमण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस जनता संबंध को मजबूत करना और पुलिसिंग की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है. इस अवसर पर एसडीपीओ, थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन