भोजपुर में बाढ़ के बीच SDRF का रेस्क्यू अभियान, गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को प्राथमिकता, हेल्पलाइन नंबर जारी
राहत पहुंचाते पर एसडीआरएफ की टीम
Bhojpur Flood Rescue Operation : भोजपुर में बाढ़ की विकट स्थिति के बीच, SDRF की टीमें लगातार बचाव अभियान चला रही हैं. गर्भवती महिलाओं, गंभीर मरीजों और जरूरतमंदों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. आपात स्थिति में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं.
Bhojpur Flood Rescue Operation : आरा जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा के निर्देशन में भोजपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में SDRF की टीमें लगातार सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं, डायलिसिस और कैंसर से पीड़ित मरीजों, वृद्धजनों, बच्चों समेत अन्य जरूरतमंद और संवेदनशील लोगों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है.

प्रभावित इलाकों में लगातार पहुंच रही SDRF की टीमें
SDRF की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार पहुंचकर लोगों की स्थिति का जायजा ले रही हैं. जरूरत के अनुसार लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ सर्च एवं रेस्क्यू अभियान भी जारी रखा जा रहा है. प्रशासन का प्रयास है कि बाढ़ के बीच फंसे किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर सहायता पहुंचायी जा सके.

गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को प्राथमिकता
रेस्क्यू अभियान के दौरान सबसे अधिक संवेदनशील लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है. गर्भवती महिलाओं के अलावा डायलिसिस और कैंसर से पीड़ित मरीजों, वृद्धजनों और बच्चों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है. इससे आपात स्थिति में चिकित्सा और अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराने में भी मदद मिल रही है.

आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क
जिला आपातकालीन संचालन केंद्र 24 घंटे और सातों दिन संचालित है. बाढ़ या किसी अन्य आपात स्थिति में लोग 94723 98730 और 06182-221233 पर संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं.
जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने पर जोर
जिला प्रशासन के निर्देशन में SDRF की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सक्रिय हैं. सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ जरूरत के अनुसार लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का काम जारी है. प्रशासन की ओर से लोगों से आपात स्थिति में निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए