आरा होकर जबलपुर, कोटा व भोपाल के लिए चलेंगी तीन जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें, दशहरा-छठ में घर लौटना होगा आसान, जानें रूट और टाइमिंग

Updated:
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Arrah Puja Special Train : त्योहारी सीजन में ट्रेनों की भीड़ से परेशान यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने आरा जंक्शन होकर तीन जोड़ी अतिरिक्त पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है. इन ट्रेनों से बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर छठ पूजा में घर लौटने वालों के लिए कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी.

विज्ञापन

Arrah Puja Special Train : दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने आरा जंक्शन होकर तीन जोड़ी अतिरिक्त पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों के चलने से बिहार के साथ मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है. खासकर दूसरे राज्यों से छठ पूजा में घर लौटने वाले यात्रियों के लिए कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी.

विज्ञापन

रानी कमलापति-दानापुर पूजा स्पेशल

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 01667/01668 रानी कमलापति-दानापुर द्विसाप्ताहिक पूजा स्पेशल का परिचालन 13 अक्टूबर से 17 नवंबर तक किया जाएगा. रानी कमलापति से यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को 14.25 बजे खुलेगी और इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना व प्रयागराज छिवकी के रास्ते अगले दिन डीडीयू पहुंचेगी.

आरा में सुबह 7.18 बजे पहुंचेगी ट्रेन

रानी कमलापति से चलने वाली पूजा स्पेशल अगले दिन 05.10 बजे डीडीयू, 06.20 बजे बक्सर और 07.18 बजे आरा जंक्शन पहुंचेगी. इसके बाद 08.45 बजे दानापुर पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है.

दानापुर से वापसी का समय

वापसी में गाड़ी संख्या 01668 दानापुर से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को 11.00 बजे खुलेगी. यह ट्रेन 11.35 बजे आरा जंक्शन और 13.08 बजे बक्सर पहुंचेगी. इसके बाद 15.15 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन करीब 08.55 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी.

सोगरिया-दानापुर पूजा स्पेशल भी चलेगी

गाड़ी संख्या 09821/09822 सोगरिया (कोटा)-दानापुर पूजा स्पेशल का परिचालन 10 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा. सोगरिया से यह ट्रेन 23.10 बजे खुलेगी और रुठियाई, गुना जंक्शन, दमोह, कटनी व प्रयागराज छिवकी के रास्ते अगले दिन बिहार पहुंचेगी.

रात 10.25 बजे आरा पहुंचेगी ट्रेन

सोगरिया से चलने वाली ट्रेन अगले दिन 20.00 बजे डीडीयू, 21.30 बजे बक्सर और 22.25 बजे आरा जंक्शन पहुंचेगी. इसके बाद 23.45 बजे दानापुर पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है.

सोमवार को दानापुर से चलेगी वापसी ट्रेन

वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को दानापुर से 01.00 बजे खुलेगी. आरा जंक्शन 01.45 बजे और बक्सर 02.45 बजे पहुंचेगी. इसके बाद 04.25 बजे डीडीयू रुकते हुए मंगलवार को करीब 01.10 बजे सोगरिया पहुंचेगी.

जबलपुर-दानापुर के बीच भी पूजा स्पेशल

गाड़ी संख्या 01701/01702 जबलपुर-दानापुर द्विसाप्ताहिक पूजा स्पेशल का परिचालन 14 अक्टूबर से 18 नवंबर तक किया जाएगा. यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को जबलपुर से 19.35 बजे खुलेगी और कटनी, सतना व प्रयागराज छिवकी के रास्ते बिहार पहुंचेगी.

सुबह 7.18 बजे आरा पहुंचेगी ट्रेन

जबलपुर से चलने वाली पूजा स्पेशल अगले दिन 05.10 बजे डीडीयू, 06.20 बजे बक्सर और 07.18 बजे आरा जंक्शन पहुंचेगी. इसके बाद 08.45 बजे दानापुर पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है.

दानापुर से गुरुवार और शनिवार को वापसी

वापसी में गाड़ी संख्या 01702 दानापुर से प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को 11.00 बजे खुलेगी. यह 11.35 बजे आरा जंक्शन और 13.08 बजे बक्सर पहुंचेगी. इसके बाद 15.15 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन सुबह करीब 04.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी.

त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी राहत

तीन जोड़ी अतिरिक्त पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से आरा समेत भोजपुर और आसपास के जिलों के यात्रियों को त्योहारी सीजन में राहत मिलने की उम्मीद है. नियमित ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के बीच इन स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा और कन्फर्म टिकट की संभावना भी बढ़ सकती है.

Also Read : आरा सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट रहते सिलेंडर की खरीद, रोजाना 45 सिलेंडर पर खर्च

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन