आरा PM सूर्य घर योजना में तेजी लाने का निर्देश, कैंप मोड में होगा सोलर पैनल अधिष्ठापन

Updated:
विज्ञापन

फोटो | Prabhat Khabar Network

पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगाने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। अब कैंप मोड में काम पूरा कर पात्र लोगों को लाभ पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन

Arrah News : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल अधिष्ठापन के कार्य में तेजी लाने को लेकर बुधवार को समाहरणालय में बैठक आयोजित की गयी. जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में योजना की प्रगति और लंबित कार्यों की समीक्षा की गयी. डीएम ने अधिकारियों और अधिकृत वेंडर्स को लक्ष्य आधारित एवं कैंप मोड में काम करते हुए निर्धारित समय-सीमा में सोलर पैनल अधिष्ठापन पूरा करने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

लंबित कार्यों को कैंप मोड में पूरा करने का निर्देश

बैठक में विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक और प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगाने वाले अधिकृत वेंडर्स मौजूद रहे. जिलाधिकारी ने कहा कि योजना के लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाये. इसके लिए विद्युत विभाग, बैंक और अधिकृत वेंडर्स आपसी समन्वय के साथ मिशन मोड में कार्य करें.

अधिक से अधिक पात्र परिवारों को मिले लाभ

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना के लिए पात्र अधिक से अधिक लाभुकों को इसका लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने कहा कि सोलर पैनल अधिष्ठापन की प्रक्रिया में किसी तरह की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए. लाभुकों को योजना का लाभ लेने के दौरान किसी स्तर पर परेशानी न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाये.

बिजली बिल में कमी के साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना स्वच्छ, पर्यावरण अनुकूल और टिकाऊ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. घरों की छतों पर सोलर पैनल लगने से पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम होगी और परिवारों के मासिक बिजली बिल में भी कमी आयेगी. इससे लोगों को आर्थिक बचत के साथ स्वच्छ ऊर्जा का लाभ मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा.

कनेक्शन से भुगतान तक समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

डीएम ने निर्देश दिया कि योजना से जुड़े विद्युत कनेक्शन, तकनीकी प्रक्रिया, बैंकिंग, भुगतान या सोलर पैनल अधिष्ठापन से संबंधित किसी भी समस्या का तत्काल संज्ञान लिया जाये. ऐसी समस्याओं का निर्धारित समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि समस्या के समाधान में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जायेगा.

विभाग और वेंडर्स मिलकर पूरा करेंगे लक्ष्य

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग, बैंक और अधिकृत वेंडर्स को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन होने से आम लोगों में सौर ऊर्जा के उपयोग को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन