बारिश से जलमग्न हुआ आरा शहर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jul 2024 10:15 PM
तेज हवा के कारण जिले में कई जगहों पर गिरे पेड़, तो कई जगह टूट कर गिरे ट्रांसफॉर्मर से घंटों बाधित रही बिजली आपूर्ति
आरा.
बारिश के पानी से आरा शहर जलमग्न हो गया है. दोपहर बाद 3:00 से लगातार बारिश होती रही. झमाझम बारिश ने आरा के सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी. नगर के हालात ऐसे बन गये कि नालियों में व सड़कों में अंतर करना मुश्किल हो गया. हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा था. मुख्य सड़क हो या फिर मोहल्लों की सड़क, सभी पानी से डूबी हुई थीं. लोग पानी से होकर ही जा रहे थे. दूसरा कोई उपाय नहीं था. बता दें कि जरूरत के अनुसार ना तो नालियों की चौड़ाई एवं ना तो नालियों की सफाई की गयी है. जहां आरसीसी नाली बनाना है, वहां आरसीसी पतला ह्यूम पाइप लगाकर खाना पूर्ति कर दी गयी है. इस कारण वर्षा होने पर पानी नहीं निकल पाता है एवं जाम की स्थिति बन जाती है. स्थिति ऐसी थी कि सभी गलियों व सड़कों पर पानी भर गया. पानी निकालने में नालियां हांफने लगी. हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था. इससे स्थिति काफी भयावह हो गयी. जबकि सफाई पर लाखों रुपये खर्च किये जाते हैं. आसमान में बादल लगातार बने हुए थे. बारिश से नगर में त्राहिमाम की स्थिति बन गयी. सड़कों पर काफी कम गाड़ियां और लोग दिखाई दे रहे थे.
कई घरों में घुसा पानी : नाले व नालियां जाम रहने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी. इस कारण कई मोहल्ले पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गये थे. वहीं कई घरों में पानी घुस गया. इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. कृष्णा नगर ,अवधपुरी, न्याय नगर, अनाईठ, धनपुरा, धरहरा, रामगढ़िया, भलूहीपुर ,बाजार समिति, रामनगर, गौतम नगर, महाराणा प्रताप नगर, वशिष्ठ पूरी, वशिष्ठ नगर ,करमन टोला, राजेंद्र नगर, चौधरीयाना , मीरगंज सहित सभी मोहल्लों में पानी लबालब भरा हुआ था. बारिश के कारण पूरे जिले सहित नगर में कई जगह पेड़ टूट कर सड़क पर ही गिर गये. इस कारण यातायात काफी बाधित हुई. इतना ही नहीं पेड़ गिरने से बिजली के पोल एवं तार भी कई जगह टूट गये. इस कारण लगातार चार घंटे तक बिजली बाधित रही. उसके बाद भी बिजली का आना-जाना जारी है. हालांकि विभाग द्वारा पेड़ों को काटकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है.
तीन घंटे से गायब रही बिजली : बारिश के कारण तीन घंटे से अधिक समय से बिजली की आपूर्ति बंद रही. लोगों को परेशानी होती रही. घरों में पानी के लिए त्राहिमाम लोग करते रहे. कई जगह तार टूटने के कारण बिजली की आपूर्ति में की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










