एक पदक से 31 तक पहुंचा सफर, रोप स्किपिंग में पटना संभाग ने जीती रनर-अप ट्रॉफी

Updated:
विज्ञापन

पदक विजेता खिलाड़ी की तस्वीर. Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय उप्पल, हैदराबाद में आयोजित KVS 55वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 में पटना संभाग की बालक रोप स्किपिंग टीम ने 31 पदक जीतकर इतिहास रचा. मात्र एक पदक से शुरू हुआ यह सफर अब रनर-अप ट्रॉफी तक पहुंच गया है.

विज्ञापन

National Sports Competition: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय उप्पल, हैदराबाद में आयोजित KVS 55वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 में पटना संभाग की बालक रोप स्किपिंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 31 पदक हासिल किये. टीम ने 7 स्वर्ण, 4 रजत और 20 कांस्य पदक जीते. इसके साथ ही टीम ने Overall Runner’s-Up Trophy हासिल की और कुल 95 हजार रुपये की पुरस्कार राशि अर्जित की.

विज्ञापन

2022 में एक पदक से शुरू हुआ सफर

इस उपलब्धि की खास बात यह है कि वर्ष 2022 में रोप स्किपिंग में मात्र एक पदक से शुरू हुआ सफर वर्ष 2026 में 31 पदकों और Overall Runner’s-Up Trophy तक पहुंच गया. राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, आरा के कुल नौ छात्रों ने पटना संभाग की टीम का प्रतिनिधित्व किया. इन खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों एवं टीम स्पर्धाओं में प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं पटना संभाग का नाम रोशन किया.

पीएम श्री केवी आरा के नौ छात्रों ने लिया हिस्सा

U-14 वर्ग : अनीष कुमार सिंह, आलोक कुमार, आदित्य प्रकाश एवं संकल्प राज.

U-17 वर्ग : विवेक कुमार एवं शिवम.

U-19 वर्ग : अतुल्य राज, आदित्य कुमार एवं आर्यन राज.

प्राचार्य ने खिलाड़ियों को दी बधाई

इस शानदार सफलता पर पीएम श्री केवी आरा के प्राचार्य एम. एस. अहमद ने खिलाड़ियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि विद्यालय में खेलों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है. उन्होंने खिलाड़ियों एवं खेल शिक्षक के प्रयासों की सराहना की. विद्यालय के खेल शिक्षक मनीष कुमार सिंह ने इस उपलब्धि के लिए डीसी सर एवं पी. मंडल, एसी (स्पोर्ट्स) के सहयोग एवं मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया.

भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन का संकल्प

एम. एस. अहमद एवं मनीष कुमार सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है. टीम भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, “2022 में एक पदक से शुरुआत… 2026 में 31 पदक और Overall Runner’s-Up Trophy — सफलता का सफर जारी है.”

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन