स्टंटबाजी कर रील्स बनाना स्कॉर्पियो सवार युवकों को पड़ा महंगा

Updated:
विज्ञापन

भोजपुरी गाना “जवार जानेला, थानेदार जानेला “… पर बनाया गया था रील्स पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर काटा साढ़े 16 हजार रुपये का चालान

विज्ञापन

आरा.

“जवार जानेला, थानेदार जानेला, हमके नेता, अभिनेता, सरकार जानेला… “भोजपुरी फिल्म के इस गाने पर स्कॉर्पियो सवार युवकों द्वारा स्टंटबाजी कर रील्स बनाना काफी महंगा पड़ गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भोजपुर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लिया. एसपी मिस्टर राज के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा उक्त स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर कार्रवाई की.

पुलिस द्वारा वीडियो का संज्ञान लेते हुए वाहन का चालान काटा गया. एसपी ने बताया कि यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन, सार्वजनिक सड़क पर असुरक्षित ड्राइविंग और अन्य यात्रियों की जान जोखिम में डालने के अपराध में उक्त वाहन का कुल- साढे़ 16 हजार रुपये का आर्थिक दंड (चालान) काटा गया है. पुलिस के इस कार्रवाई से फोरलेन पर वाहन पर सवार होकर रील्स बनाने वालों में हड़कंप व्याप्त है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन