आरा : भोजपुर में 99.57 प्रतिशत हुई धान की रोपनी, मौसम ने दिया साथ, तो अच्छी पैदावार की आस
धान की रोपनी के लिए बिचड़ा उखाड़ते किसान.
आरा जिले में धान की रोपनी 99.57 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है, जानें कृषि विभाग की ताजा रिपोर्ट और वर्षा की स्थिति।
जिले में अभी तक 99.57 प्रतिशत धान की रोपनी संपन्न हो चुकी है. कृषि विभाग द्वारा जिले में धान के लिए निर्धारित लक्ष्य 12 21 54 हेक्टेयर था जबकि अभी तक 12 16 28 हेक्टेयर धान की रोपनी हो चुकी है कुल मिलाकर 99. 57% धान की रोपनी संपन्न हो चुकी है. सभी प्रखंडों में शत प्रतिशत धान की रोकने संपन्न हो चुकी है केवल एक प्रखंड पीरो में 97. 10% धान की रोशनी हुई है. जबकि बड़हरा प्रखंड में लक्ष्य से अधिक 100.13% धान की रोपनी संपन्न हुई है.
आपके शहर में
अगस्त में सामान्य से 56 एमएम कम हुई बारिश
जिले में अगस्त महीने में सामान्य से 56 एमएम कम वर्षा हुई है.इससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगस्त महीने का सामान्य वर्षापात 258.2 मिलीमीटर है. जबकि 20 अगस्त तक सामान्य वर्षा पात 167.03 मिनी है.वही 20 अगस्त तक वास्तविक वर्षापात 73.34 मिनी है. कुल मिलाकर अगस्त महीने में 56.09% कम वर्षा हुई है. जबकि जुलाई महीने में सामान्य वर्षापात 334.60 मिलीमीटर होना चाहिए. 31 जुलाई तक सामान्य वर्षापात 334. 60 होना चाहिए. जबकि 31 जुलाई तक वास्तविक वर्षापात 157.54 मिलीमीटर हुई है. जुलाई माह में सामान्य से 52.52 प्रतिशत कम वर्षा हुई है.
जिले में उर्वरकों की नहीं है कमी
जिले में खरीफ फसल को लेकर उर्वरकों की स्थिति को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिले में उर्वरक की कमी नहीं है. जिले में यूरिया की आवश्यकता 40000 मीट्रिक टन की है.जबकि 31 मार्च तक 11394.252 मीट्रिक टन अवशेष था. 20 अगस्त तक 25904.54 मीट्रिक टन की प्राप्ति हुई.इस तरह कुल प्राप्ति 37298 .79 मीट्रिक टन है. कुल खपत 21004.27 मीट्रिक टन है. अवशेष अभी तक 16294.51 मीट्रिक टन है.वही डीएपी की आवश्यकता 9000 मीट्रिक टन की है. 31 मार्च तक कुल अवशेष 3965. 950 मीट्रिक टन है. 20 अगस्त तक कुल प्राप्ति 7849.60 मीट्रिक टन है.20 अगस्त तक कुल खपत 5530.28 मेट्रिक टन है. अभी तक अवशेष 23 19.33 मीट्रिक टन है.एनपीके कि कुल आवश्यकता 10000 मीट्रिक टन की है. जबकि 21 मार्च तक 7971.524 मीट्रिक टन अवशेष था. 20 अगस्त तक कुल प्राप्ति 2876.50 मीट्रिक टन है. इस तरह कुल प्राप्ति 5441. 99 मीट्रिक टन है.अभी तक अवशेष 5406. 03 मीट्रिक टन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
