योजनाओं का लाभ किसानों तक समय पर पहुंचाएं : डीएम
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कृषि कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
आरा.
जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने जिला कृषि कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कृषि विभाग की विभिन्न संचालित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की. जिलाधिकारी ने किसानों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, विशेष कार्य पदाधिकारी भोजपुर, जिला कृषि पदाधिकारी, परियोजना प्रबंधक आत्मा सहित कृषि विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन