अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत
Updated at : 06 Jan 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप मोड़ के समीप सोमवार को हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में उसकी मौत हो गयी. इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के सुअरी गांव निवासी कृष्णा सिंह का 27 वर्षीय पुत्र विजेंद्र कुमार उर्फ विधायक है एवं वह पेशे से किसान था. इधर मृतक के चाचा पिंटू कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह वह बाइक से आरा किसी काम से आया था. सोमवार की दोपहर बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था. लौटने के क्रम में जैसे ही वह कसाप मोड़ के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद स्थानीय ग्रामीण द्वारा फोन कर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन फौरन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी ले आये, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था. हालांकि परिजन उसे आरा सदर अस्पताल नही लाकर उसे इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे. तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. इसके बाद परिजन उसके शव को वापस गांव ले आये. जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व दो बहन में बड़ा था. उसके परिवार में मां उर्मिला देवी,पत्नी अनीता देवी एवं एक पुत्र अनूप कुमार है. इस घटना के बाद मृतक की मां उर्मिला देवी,पत्नी अनीता देवी परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




