दुष्कर्म के चार आरोपित गिरफ्तार, भेजे गये जेल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
एसपी के निर्देशानुसार जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने की कार्रवाई
विज्ञापन
जगदीशपुर.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहिया थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दुष्कर्म मामले के चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसपी के निर्देशानुसार जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि छह अक्टूबर को बिहिया थाना क्षेत्र के पीड़िता द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया था कि पांच अक्टूबर को घर से उठाकर बगल के झाड़ी में नौ नामजद और 10-12 अज्ञात लडकों द्वारा दुष्कर्म किया गया. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसपी द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए. उक्त घटना का सत्यापन और अपराधी की गिरफ्तारी के लिए बिहिया थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना के पुलिस पदाधिकारी एवम थाना के शसस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर मुफफ्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास इस कांड के चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपित नमी मुसहर, गुड्डू मुसहर, धर्मवीर मुसहर और आकाश मुसहर, मुसहर टोली, जज बाजार बिहिया थाना जिला भोजपुर के है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन