बिहिया में श्रीविष्णु महायज्ञ की सफलता को लेकर प्रचार रथ रवाना

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 09 Feb 2026 6:42 PM

विज्ञापन

बिहिया चौरास्ता के पास दोघरा गांव में 15 से 19 फरवरी तक चलेगा महायज्ञ

विज्ञापन

आरा.

परमपूज्य त्रिकालदर्शी संत देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज के सान्निध्य में 15 से 19 फरवरी तक बिहिया चौरास्ता के पूर्व जीओ पंप के पीछे पूरब टोला दोघरा में होनेवाले श्रीविष्णु महायज्ञ की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. श्रीविष्णु महायज्ञ की सफलता को लेकर सोमवार को संत देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज ने अपने कर-कमलों से प्रचार रथ को झंडी दिखाकर दोघरा से रवाना किया.

संतश्री ने कहा कि विशेष अणु का नाम विष्णु है. जो कण-कण में व्याप्त हैं. विष्णु महायज्ञ भगवान विष्णु की कृपा, सुख-शांति और समृद्धि पाने के लिए किया जाने वाला एक पवित्र वैदिक अनुष्ठान है. इसके प्रमुख लाभों में पितृ दोष से मुक्ति, धन-वैभव की प्राप्ति, नकारात्मक ऊर्जा का नाश, मानसिक शांति, पारिवारिक सामंजस्य और आध्यात्मिक उन्नति शामिल है, जो जीवन में सफलता और सुरक्षा लाते हैं. संतश्री ने कहा कि यह प्रचार रथ जिले के कोने-कोने तक जायेगा और सनातन धर्मावलंबियों को महायज्ञ में शामिल होने के लिए निमंत्रित करेगा, जिससे लाखों लोग महायज्ञ में शामिल होकर सनातन धर्म को मजबूत करने काम करेगा. वहीं, यज्ञ समिति के सुरक्षा प्रमुख राजेश्वर पासवान लोजपा रामविलास ने कहा कि महायज्ञ की तैयारियों में बड़े जोर-शोर से कार्यकर्ता लगे हुए हैं. इस प्रचार रथ को श्रीविष्णु महायज्ञ के सफल आयोजन और सनातन धर्मावलंबियों को एकजुट करने के लिए संतश्री देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज के द्वारा निकाला गया है. राजेश्वर पासवान ने कहा कि इस महायज्ञ में काशी, प्रयागराज और हरिद्वार से बड़ी संख्या में आनेवाले साधु-संतों और भक्तों शामिल होंगे. वहीं इस दौरान भूतपूर्व ग्रामीण बैंक के प्रबंधक श्रीदुर्गेश चौधरी, हरेंद्र सिंह उर्फ मंटू सिंह, रामभरोसा जी, राजू यादव, कृष्ण कुमार गुप्ता, देवलाल यादव, रामदास जी, सहित सभी सदस्य और भक्त मौजूद थे.

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन