अगलगी में छह घर जले, दो पशुओं की मौत
सबलपुर गांव में फूस के छह झोंपड़ीनुमा घरों में हुई घटना
बड़हरा. प्रखंड अंतर्गत बखोरापुर पंचायत के सबलपुर गांव में फूस के छह झोंपड़ीनुमा घरों में मंगलवार की दोपहर में आग लग गयी. आग लगने का कारण स्पष्ट पता नहीं चल सका है. दिन के करीब 12:30 बजे मुद्रिका राय के घर से आग की चिंगारी निकली और संतोष राय, सुरेश राय, चंद्रिका राय, उमेश राय और टुनटुन राय के फूस के बने घर में आग बढ़ने लगी. आग इतना भयानक था कि किसी तरह स्थानीय लोगों ने अपने बाल्टी से आग बुझाने का भरपूर प्रयास किया. आग बुझाने के दौरान तीन पशु में दो (बकरी) की मौत व एक पाड़ी झुलसी गयी. थोड़ी देर बाद फायर ब्रिगेड का वाहन मौके पर पहुंचा. तब तक अगलगी में घर में रखे खाने पीने के सामान भूसा समेत अन्य समान जलकर राख में तब्दील हो चुके थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए