रोजगार मेले में 116 अभ्यर्थियों को मिला ऑन स्पॉट नियुक्ति पत्र

Updated:
विज्ञापन

बिहिया में जीविका ने किया रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन

विज्ञापन

बिहिया.

बिहिया नगर स्थित प्लस टू हाइ स्कूल के मैदान पर शुक्रवार को रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति, जीविका भोजपुर के तत्वावधान में आयोजित किया गया.

कार्यक्रम का उद्घाटन शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा, जगदीशपुर एसडीएम संजीत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. रोजगार मेले में सुपरवाइजर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, मशीन ऑपरेटर, रिटेल, लॉजिस्टिक स्टॉफ, डाटा ऑपरेटर, फाॅर्मा, सिक्युरिटी गार्ड आदि विभिन्न पदों के लिए कुल 1289 युवक-युवतियों ने नौकरी के लिए अपना निबंधन कराया. मेले के माध्यम से उपस्थित कंपनियों ने 24 युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किया तथा 238 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चयनित किया. 116 अभ्यर्थियों को ऑन स्पॉट नियुक्ति पत्र सौंपा गया. वहीं, 70 अभ्यर्थियों ने स्वरोजगार के लिए आरएसइटीआइ के स्टॉल में अपना निबंधन कराया. एसडीएम एवं जीविका पदाधिकारी के द्वारा सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया गया और सभी कंपनियों के प्रतिनिधि से संपर्क कर सारी बातों की जानकारी ली गयी एवं निर्देश दिया गया कि चयनित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द काउंसलिंग कर उन्हें नियुक्ति प्रदान किया जाये. रोजगार मेले में आठवीं से लेकर स्नातक की योग्यता रखने वाले बेरोजगार युवक-युवतियों की भीड़ उमड़ी रही. रोजगार मेले में एल एंड टी कंस्ट्रक्शन, जी4एस सिक्युरिटी, आमघने प्राइवेट लिमिटेड, वेल्पसन इंडिया लिमिटेड, रस्तोगी एजुकेशन सोसाइटी, आरएसइटीआइ समेत अन्य कंपनियों के स्टॉल लगे हुए थे. मेले में जीविका से जुड़े कमल आनंद, गुंजन कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक कुमारी मधुबाला समेत अन्य उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन