जापानी पीएसएस से आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
सुबह 11:00 बजे से संध्या 04:00 बजे गुल रहेगी बिजली
आरा.
जापानी पीएसएस में लगे बिजली के उपकरणों को मेंटेनेंस करने एवं तार में सट रहे पेड़ की डालियों को छांटने के लिए 29 जनवरी गुरुवार को सुबह 11:00 बजे से संध्या 04:00 बजे तक जापानी फॉर्म पीएसएस से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.इस कारण आरा शहरी फीडर सं तीन के संकट मोचन नगर, चंदवा मोड़, मौलाबाग, न्यू पुलिस लाइन आदि आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. वहीं, आरा शहरी फीडर सं-4 के हरी जी के हाता, जज कोठी मोड़, केजी रोड, क्लब रोड, बीडीओ ब्लाक एवं बजाज शो रूम के आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. आरा शहरी फीडर सं-5 के पकड़ी चौक, गैस एजेंसी, ट्रैफिक पुलिस, डॉ ओपी राजेंद्र, मौलाबाग आदि आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. आरा शहरी फीडर सं-6 महाराणा प्रताप नगर, कतीरा, तिलक नगर, गांधी नगर, जैन कॉलेज पूर्वी एवं पश्चिमी क्षेत्र, महाराजा हाता, जैन कॉलेज स्टेशन आइबी आदि आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए