अब गांव-गांव पहुंचेगा स्वास्थ्य जागरूकता रथ, भोजपुर में ‘चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान शुरू, डीएम ने दिखाई हरी झंडी
हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिलाधिकारी
Medical Care at Your Doorstep' Campaign : भोजपुर जिले में गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 'जांच एवं उपचार–चिकित्सा आपके द्वार' अभियान शुरू किया गया है. यह अभियान 30 नवंबर तक चलेगा और स्वास्थ्य जांच के महत्व पर जोर देगा.
Medical Care at Your Doorstep Campaign : भोजपुर जिले में गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान और उपचार को लेकर ‘जांच एवं उपचार–चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान शुरू किया गया है. एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे इस अभियान के लिए जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
आपके शहर में
30 नवंबर तक चलेगा अभियान
आगामी 30 नवंबर तक संचालित होने वाले इस अभियान के तहत जागरूकता रथ अगले 30 दिनों तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण करेगा. इस दौरान लोगों को उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, फेफड़ों से संबंधित रोग और फैटी लिवर जैसी बीमारियों की समय पर जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया जाएगा.
अभियान का उद्देश्य लोगों को गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के साथ नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करना है, ताकि बीमारी की पहचान शुरुआती स्तर पर हो सके और समय रहते उपचार शुरू किया जा सके.
रोजाना दो प्रखंडों की पंचायतों में पहुंचेगा रथ
जागरूकता रथ प्रतिदिन दो प्रखंडों की तीन से चार पंचायतों में पहुंचेगा. यहां लोगों को स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा और गैर-संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा.
अभियान के दौरान लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और किसी भी तरह के स्वास्थ्य संबंधी लक्षण को नजरअंदाज नहीं करने की जानकारी दी जाएगी.
समय पर जांच और उपचार से रोकी जा सकती हैं गंभीर जटिलताएं
जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने कहा कि गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान और उपचार से गंभीर जटिलताओं को रोका जा सकता है. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से जिले के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य जांच और जागरूकता का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.
Also Read : आरा में 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, पैसों के विवाद में दोस्त ने सीने में दागी गोली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए