8 सितंबर को होगी VKSU पीजी प्रवेश परीक्षा, पुराने एडमिट कार्ड से ही मिलेगा प्रवेश, जानें गाइडलाइन
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने पीजी प्रवेश परीक्षा की नई तिथि जारी कर दी है। परीक्षा अब 8 सितंबर 2026 को होगी। पुराने एडमिट कार्ड ही मान्य रहेंगे।
VKSU PG Admission 2026 : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा में स्नातकोत्तर (पीजी) सत्र 2026-28 में एमए, एमएससी और एमकॉम में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा की नई तिथि जारी कर दी गई है. पहले यह परीक्षा 27 अगस्त 2026 को आयोजित होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित कर दी गई थी. अब विश्वविद्यालय ने परीक्षा के लिए नई तिथि घोषित कर दी है.
आपके शहर में
8 सितंबर को आयोजित होगी पीजी प्रवेश परीक्षा
विश्वविद्यालय की ओर से जारी नई सूचना के अनुसार अब पीजी प्रवेश परीक्षा 8 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा का आयोजन पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्र पर ही किया जाएगा. परीक्षा का समय भी पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही रहेगा.
पुराने एडमिट कार्ड से ही दे सकेंगे परीक्षा
परीक्षा की नई तिथि जारी होने के साथ विश्वविद्यालय ने परीक्षार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी भी दी है. विद्यार्थियों को नए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी. 27 अगस्त की परीक्षा के लिए जारी किया गया प्रवेश पत्र ही 8 सितंबर को होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए मान्य रहेगा.
परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें और अपने साथ पूर्व में जारी प्रवेश पत्र जरूर लेकर जाएं.
एमए, एमएससी और एमकॉम में नामांकन की प्रक्रिया
यह प्रवेश परीक्षा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पीजी सत्र 2026-28 में एमए, एमएससी और एमकॉम में नए नामांकन के लिए आयोजित की जा रही है. परीक्षा की नई तिथि जारी होने के बाद नामांकन की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को राहत मिली है. अब अभ्यर्थी 8 सितंबर को निर्धारित परीक्षा केंद्र पर प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.
Also Read : VKSU में जन्माष्टमी की छुट्टी, 4 सितंबर को बंद रहेंगे सभी कॉलेज और विभाग, जानें कब से शुरू होंगी कक्षाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए