भोजपुर : बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे सांसद सुदामा प्रसाद, बड़हरा और शाहपुर को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग
बाढ़ पीड़ितों से समस्याओं की जानकारी लेते सांसद सुदामा प्रसाद | Prabhat Khabar Network
भोजपुर के बड़हरा प्रखंड में गंगा के बढ़ते जलस्तर से हज़ारों लोग प्रभावित हुए हैं. सांसद सुदामा प्रसाद ने बाढ़ ग्रस्त गांवों का दौरा कर पीड़ितों से जनसंवाद किया. उन्होंने तत्काल राहत और स्थायी समाधान की मांग उठाई है.
Bhojpur Flood : भोजपुर (आरा) के बड़हरा प्रखंड के बाढ़ ग्रस्त पीपरपैंती सहित बबुरा, बिंदगांवा, बड़हरा, बिशुनपुर, बंधुछपरा, सेमरा, पड़रिया के गांवों में इलाकों का सांसद सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में भाकपा-माले की टीम ने दौरा कर बाढ़ पीड़ितों के बीच जनसंवाद किया.
आपके शहर में
टीम में सांसद सुदामा प्रसाद के अलावा भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य व अगियांव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन, राज्य कमेटी सदस्य संगीता सिंह, जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम, बड़हरा प्रखंड सचिव नंदजी राम, जिला कमेटी सदस्य विशाल कुमार शामिल थे.
हजारों लोग प्रभावित, कई घर गंगा में विलीन
बाढ़ पीड़ितों के बीच जनसंवाद करते हुए सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा के किनारे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं. खासकर पीपरपैंती में दर्जनों घर गंगा में विलीन हो गए हैं.
पक्का ठोकर व स्थायी बांध निर्माण की मांग
भाकपा-माले ने बाढ़ को रोकने के लिए शाहपुर से कोईलवर तक पक्का ठोकर का स्थायी बांध का निर्माण करने की मांग की है.
इलाकों को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने की अपील
पार्टी ने बड़हरा, शाहपुर सहित कोईलवर के बाढ़ क्षेत्र इलाकों को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने की मांग उठाई है.
राहत शिविर और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग
बाढ़ पीड़ितों के लिए तत्काल राहत शिविर चलाने, मेडिकल टीम को 24 घंटे सक्रिय रखने व एंबुलेंस की व्यवस्था करने, बाढ़ से घिरे इलाकों में नाव की व्यवस्था करने की मांग की गई है.
मवेशियों के चारा और राशन की व्यवस्था
पशुओं के लिए चारा-दाना की व्यवस्था, बच्चों के लिए पोषाहार सहित दूध की व्यवस्था करने, जलावन के रूप में फ्री गैस की व्यवस्था करने, बांध पर बसे लोगों के लिए टेंट एवं बिजली, पेयजल की व्यवस्था करने, और बाढ़ पीड़ितों के लिए तीन माह का राशन उपलब्ध कराने की मांग की गई है.
मृतकों के परिजनों को मुआवजे की मांग
बाढ़ के दौरान डूबने से हुए मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गई है. यह जानकारी भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए