गंगा-सोन के बढ़ते जलस्तर पर भोजपुर डीएम का अलर्ट, नदी किनारे रहने वालों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील
डीएम मनेश कुमार मीणा की फाइल फोटो
गंगा और सोन नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए भोजपुर में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है. जिला अधिकारी मनेश कुमार मीणा ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से तत्काल सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर पहुंचने की अपील की है. किसी भी आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं.
Bhojpur Flood Alert : गंगा एवं सोन नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए भोजपुर डीएम मनेश कुमार मीणा ने लोगों से सतर्कता एवं सावधानी बरतने की अपील की है तथा निचले एवं नदी किनारे के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर स्थानांतरित होने को कहा है.
आपके शहर में
इन प्रखंडों के निचले क्षेत्रों में अलर्ट
शाहपुर, बड़हरा, कोईलवर, आरा सदर, उदवंतनगर एवं बिहियां प्रखंड के निचले एवं नदी किनारे के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर स्थानांतरित होने की अपील की है.
प्रशासनिक अधिकारियों को सहयोग का निर्देश
साथ ही, उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यकता के अनुसार इन क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर स्थानांतरित कराना सुनिश्चित करने तथा इस कार्य में आवश्यक सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया है.
View on Instagram
नदी तटों पर जाने और सेल्फी लेने से बचें
इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने अनुरोध किया है कि लोग नदियों में स्नान करने एवं तेज बहाव के करीब जाने से बचें, नदी, घाट एवं जलमग्न क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन न करें, बच्चों को नदी एवं जलमग्न क्षेत्रों के आसपास अकेले न जाने दें तथा नदी किनारे फोटो व सेल्फी लेने से बचें.
अधिकृत नाव और सुरक्षित आवागमन का पालन
नाव से आवागमन में केवल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई अथवा अधिकृत नाव का उपयोग करें तथा क्षमता से अधिक सवारी न करें. जलमग्न सड़कों एवं रास्तों को तेज बहाव के बीच पैदल अथवा वाहन से पार करने का प्रयास न करें.
प्रशासनिक निर्देशों का पालन और अफवाहों से दूरी
नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोग प्रशासन द्वारा जारी सूचनाओं एवं निर्देशों का पालन करें. अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी आवश्यकता की स्थिति में स्थानीय प्रशासन से तत्काल संपर्क करें.
आपात स्थिति में संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर
आपात स्थिति में संपर्क के लिए जिला आपातकालीन संचालन केंद्र 24×7 संचालित है. किसी भी आपात स्थिति में 94723 98730 एवं 06182-221233 पर संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त की जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए