अनियंत्रित होकर बाइक बिजली के पोल से टकरायी, युवक की मौत

Updated at : 21 Dec 2024 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर बाइक बिजली के पोल से टकरायी, युवक की मौत

आरा-बक्सर नेशनल हाइवे पर बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कुंआवन मोड के समीप शनिवार की शाम अनियंत्रित होकर एक बाइक बिजली के पोल से टकरा गयी.

विज्ञापन

आरा.

आरा-बक्सर नेशनल हाइवे पर बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कुंआवन मोड के समीप शनिवार की शाम अनियंत्रित होकर एक बाइक बिजली के पोल से टकरा गयी. हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव वार्ड छह निवासी स्व अगनु राम का 22 वर्षीय पुत्र श्याम नारायण राम है. वह उत्तर प्रदेश के हरिद्वार में स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करता था. इधर मृतक के भाई हरी नारायण राम ने बताया कि वह एक माह पहले ही हरिद्वार से गांव वापस लौटा था. शनिवार की शाम वह बाइक पर सवार होकर बाजार करने के लिए ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर चौरस्ता बाजार जा रहा था. उसी दौरान बक्सर की ओर से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने उसे चकमा दे दिया. जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गयी. इसके बाद वहां से गुजर रहे राहगीर द्वारा उनके भाई के पॉकेट से मोबाइल निकाल कर फोन कर इसकी सूचना उन्हें दी गयी. सूचना पाकर परिजन फौरन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत्यु घोषित कर दिया. इसके पश्चात परिजन द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गयी. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व चार बहन में छोटा था. उसके परिवार में मां संझारिया कुंवर, चार बहन बबीता, सुनीता फूलकुमारी, ललिया व तीन भाई तेज नारायण राम, राम नारायण राम एवं हरी नारायण राम है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की मां संझारिया कंवर एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन