तबीयत बिगड़ने से तालिमी मरकज टोला सेवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

45 वर्षीय मोहम्मद इलियास हुसैन चुनाव ड्यूटी में जगदीशपुर कोकिला गये हुए थे,

विज्ञापन

सहार. प्रखंड क्षेत्र के अंधारी स्कूल में कार्यरत तालिमी मरकज टोला सेवक की गुरुवार की मौत हो गयी. अंधारी गांव निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद इलियास हुसैन चुनाव ड्यूटी में जगदीशपुर कोकिला गये हुए थे, वहां से लौटने के क्रम में अचानक पीरो में तबीयत बिगड़ी जहां सहकर्मियों के द्वारा पीरो सीएचसी में भर्ती कराया गया. चिकित्सक प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने के कारण सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया, जहां आरा जाने पर डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिवार में कोहराम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. बात दें कि मोहम्मद इलियास हुसैन तीन भाइयों में मंझले थे. उनकी मौत की सूचना मिलने के बाद पत्नी रोशन खातून, पुत्री गुलफशा खातून और गुलिस्तां खातून की रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं परिजनों के द्वारा जगदीशपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन