Bihar News: दो गुटों की झड़प में रिटायर फौजी की हत्या, दूसरे पक्ष के जख्मी की अस्पताल में बेरहमी से पिटाई
Bihar News: बिहार के छपरा का सदर अस्पताल अचानक अखाड़े में तब्दील हो गया. दो गुटों की झड़प में एक रिटायर फौजी की हत्या हो गयी थी. जिसके बाद दूसरे पक्ष के एक जख्मी को अस्पताल
भोजपुर का एक अस्पताल अचानक अखाड़े में तब्दील हो गया. रिटायर आर्मी जवान की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने उस अस्पताल में घुसकर जमकर बवाल काटा जहां दूसरे पक्ष के एक घायल का इलाज चल रहा था. आक्रोशित लोगों ने वार्ड में रखे स्लाइन के स्टैंड वगैरह से ही युवक की पिटाई करने लगे. युवक को दौड़ा-दौड़ाकर अस्पताल परिसर में पीटा और लहूलुहान कर दिया.
आपके शहर में
बता दे कि उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव में बुधवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व फायरिंग हुई थी. इसमें गोली लगने से एक रिटायर आर्मी जवान की मौत हो गई. इस झड़प में दूसरे पक्ष का एक युवक जख्मी हो गया था और उसका इलाज आरा सदर हॉस्पिटल में चल रहा था. मृतक के परिजनों ने युवक को निशाने पर लिया और अस्पताल आकर पीटा.
आरा सदर हॉस्पिटल के इमरजेंसी में भी जमकर बवाल काटा गया. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण राम प्रकाश सिंह( 50 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक ओंकार नाथ सिंह का 26 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार है. इस पूरी घटना पर भोजपुर एएसपी ने दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए