भोजपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान और सहयोग शिविर की तैयारी तेज, तरारी BDO ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Bhojpur News: Preparations for the 'TB-Free India' campaign and support camp

बैठक की तस्वीर

Bhojpur News : भोजपुर जिला के तरारी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) कुंदन कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर टीबी मुक्त भारत अभियान और 7 जुलाई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा की.

विज्ञापन

Bhojpur News : भोजपुर जिला के तरारी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) कुंदन कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर टीबी मुक्त भारत अभियान और 7 जुलाई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा की. बैठक में शिविर को सफल बनाने और टीबी मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया.

टीबी मुक्त भारत अभियान की तैयारियों पर हुई समीक्षा

तरारी प्रखंड कार्यालय में आयोजित बैठक में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभयकांत चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर गंभीर है. स्वास्थ्य विभाग के निश्चय पोर्टल पर टीबी मरीजों का पंजीकरण और स्क्रीनिंग कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रखंड को टीबी मुक्त बनाने के लिए सभी विभागों और आम लोगों का सहयोग आवश्यक है.

7 जुलाई के सहयोग शिविर को सफल बनाने के निर्देश

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार ने सभी अधिकारियों और कर्मियों को 7 जुलाई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को सफल बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि दूर-दराज के गांवों से आने वाले आवेदकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है.

Arrah News : ‘उम्मीद लेकर आने वाले लोगों को निराश न करें’

बीडीओ ने कहा कि सहयोग शिविर में लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर आते हैं. ऐसे में सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि प्रत्येक आवेदक को समय पर सहायता और समाधान मिल सके.

Arrah News : विकास योजनाओं की भी हुई समीक्षा

बैठक में प्रखंड की विभिन्न विकास योजनाओं और स्थानीय समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई. अधिकारियों ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया.

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनीता चौधरी, पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी रामशंकर दूबे, मार्केटिंग ऑफिसर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, बोले- न्यायिक जांच रिपोर्ट से पहले हत्या कहना गलत

विज्ञापन
Narayan Tripathi

लेखक के बारे में

By Narayan Tripathi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन