भोजपुर में पुलिस को धमकी देने वाले यूपी निवासी दीपक दीक्षित पर केस दर्ज, वायरल वीडियो की जांच शुरू

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bhojpur Cyber Police : भोजपुर के बिलौटी एनकाउंटर मामले में पुलिस और एसपी को सोशल मीडिया पर खुली धमकी देने के आरोप में यूपी निवासी दीपक दीक्षित उर्फ दीपक पंडित के खिलाफ आरा साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी और विधिक जांच कर रही है.

विज्ञापन

Bhojpur Cyber Police : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी उर्फ बिलौटी मुठभेड़ मामले में पुलिस को खुली धमकी देने और पुलिस अधीक्षक को चुनौती देने के आरोप में उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी दीपक दीक्षित उर्फ दीपक पंडित के खिलाफ आरा साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अब उसके कथित धमकी भरे वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट और मीडिया में दिए गए बयानों के डिजिटल साक्ष्यों का तकनीकी एवं विधिक परीक्षण करा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिए धमकी देने का आरोप

भोजपुर पुलिस की ओर से जारी प्रेस बयान के अनुसार, यूपी के रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के डेहली गांव निवासी दीपक दीक्षित उर्फ दीपक पंडित पर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हिंसा और घृणा फैलाने, लोगों को उकसाने, भय का माहौल बनाने तथा निर्धारित समय के भीतर पुलिस अधिकारियों की हत्या की धमकी देने का आरोप है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के विरुद्ध अभियान चलाने का प्रयास किया और लोक व्यवस्था भंग करने वाली सामग्री प्रसारित की.

पुलिस बोली- बिना सत्यापित आधार लगाए गंभीर आरोप

प्रेस बयान में कहा गया है कि दीपक दीक्षित ने बिना किसी सत्यापित या विश्वसनीय आधार के पुलिस मुठभेड़ को लेकर गंभीर आरोप लगाए और पुलिस अधिकारियों की छवि धूमिल करने का प्रयास किया. पुलिस के अनुसार, मीडिया और सोशल मीडिया पर जारी बयानों में पुलिस अधिकारियों को गोली मारने की खुली धमकी दी गई तथा एसपी को चुनौती देते हुए उकसाऊ और हिंसक भाषा का इस्तेमाल किया गया.

पूर्व आपराधिक मामलों का भी जिक्र

भोजपुर पुलिस ने अपने बयान में दावा किया है कि दीपक दीक्षित उर्फ दीपक पंडित के खिलाफ पहले भी मध्य प्रदेश के सीधी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और छेड़खानी से संबंधित दो मामले दर्ज रहे हैं.

बिलौटी एनकाउंटर के बाद वायरल हुआ था वीडियो

पुलिस के अनुसार, बिलौटी एनकाउंटर के बाद दीपक दीक्षित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने भोजपुर पुलिस अधीक्षक को कथित तौर पर एनकाउंटर की चुनौती दी थी. वहीं, प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी सामने आने के बाद दीपक दीक्षित ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने ऊपर दर्ज मामलों को फर्जी बताया है. उसका दावा है कि एक मामले में वह बरी हो चुका है. 

इसे भी पढ़ें : बिहार रेजिमेंट सेंटर दानापुर में 63वीं राष्ट्रीय राइफल्स का स्थापना दिवस समारोह का आयोजन, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन