‘अब हाईकोर्ट जाएंगे, न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी’, बोले भरत तिवारी के भाई चंदन
भरत तिवारी
Bharat Tiwari Encounter Case: भरत तिवारी के भाई चंदन तिवारी ने कहा कि परिवार अब हाईकोर्ट जाएगा और सीबीआई जांच की मांग जारी रखेगा. उन्होंने न्याय मिलने तक कानूनी लड़ाई लड़ने और जरूरत पड़ने पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की बात कही.
Bharat Tiwari Encounter Case: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मृतक के भाई चंदन तिवारी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि परिवार अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा. उनका कहना है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वे अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे.
आपके शहर में
सीबीआई जांच की मांग
चंदन तिवारी ने कहा कि परिवार लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है. उनके मुताबिक, मामले की निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय एजेंसी से जांच कराना जरूरी है. उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो न्याय के लिए हर संवैधानिक और कानूनी विकल्प अपनाया जाएगा.
उन्होंने बताया कि भरत तिवारी के ब्रह्मभोज में 20 से 25 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए परिवार अपनी ओर से तैयारी कर रहा है. कुछ लोगों ने भी इस आयोजन में सहयोग किया है.
A post shared by Prabhat Khabar Aarah (@prabhat.khabar_arrah)
न्याय मिलने तक खटखटाएंगे दरवाजा
चंदन तिवारी ने कहा, “जब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा, हमलोग हर दरवाजा खटखटाते रहेंगे.” उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो परिवार दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाकर भी प्रदर्शन करेगा.
चल रही है न्यायिक जांच की प्रक्रिया
गौरतलब है कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पहले से ही न्यायिक जांच की प्रक्रिया चल रही है. वहीं, परिजन लगातार सीबीआई जांच की मांग उठाते रहे हैं. अब चंदन तिवारी के इस बयान के बाद मामले को लेकर कानूनी और सामाजिक स्तर पर नई गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई जा रही है.
Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझी, कहा- अगर कोई हम पर बंदूक ताने तो उसे कैसे छोड़ दें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए