पीरो में ठाकुरबाड़ी से चोरी अष्टधातु की दो मूर्तियां बरामद, राम-लक्ष्मण की मूर्तियां मिलीं, सीता की मूर्ति अब भी गायब

Updated:
विज्ञापन

ठाकुरबाड़ी से चोरी हुई मूर्तियां

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अगिआंव बाजार के राम जानकी मंदिर से चोरी हुई अष्टधातु की राम, लक्ष्मण और सीता की मूर्तियों में से दो बरामद कर ली गई हैं. दोनों मूर्तियां मंदिर के पास लावारिस हालत में मिलीं, जबकि तीसरी मूर्ति अभी भी गायब है.

विज्ञापन

Arrah Idol Theft: अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के पिटरो गांव स्थित राम जानकी मंदिर (ठाकुरबाड़ी) से चोरी हुई राम, लक्ष्मण और सीता की अष्टधातु की तीन मूर्तियों में से दो मूर्तियां बरामद कर ली गयी हैं. दोनों मूर्तियां पुरैनी कलां गांव के समीप मंदिर के पीछे लावारिस हालत में मिलीं. तीसरी मूर्ति का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है.

विज्ञापन

11 जुलाई की रात मंदिर का ताला तोड़कर हुई थी चोरी

गत 11 जुलाई की रात अज्ञात चोर मंदिर के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर अंदर घुस गये थे. चोरों ने मंदिर में स्थापित राम, लक्ष्मण और सीता की अष्टधातु की तीनों मूर्तियों को उखाड़ लिया और फरार हो गये थे. चोरी की गयी मूर्तियों की कीमत लाखों रुपये बतायी जा रही है. चोरों ने पहचान छिपाने के लिए मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया था और उसे पास में फेंक दिया था. घटना के बाद अगिआंव बाजार थाना पुलिस लगातार मूर्तियों की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही थी.

पुलिस के दबाव में लावारिस छोड़ने की आशंका

बताया जाता है कि पुलिस की लगातार कार्रवाई और दबाव के कारण मूर्ति चोरों ने पकड़े जाने के डर से दोनों मूर्तियों को पुरैनी कलां गांव के समीप मंदिर के पीछे लाकर छोड़ दिया. स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मूर्तियों को बरामद कर लिया. हालांकि, पुलिस अभी तक चोरी में शामिल किसी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. तीसरी मूर्ति की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है.

पहले भी दो बार हो चुका है चोरी का प्रयास

ग्रामीणों के अनुसार, ठाकुरबाड़ी से मूर्तियां चोरी करने का पहले भी दो बार प्रयास हो चुका था. पहली बार चोर मूर्तियां लेकर भागने में सफल हो गये थे, लेकिन पकड़े जाने के डर से उन्होंने मूर्तियों को बक्सर जिले के सोनवर्षा के पास बधार में फेंक दिया था. बाद में पुलिस ने मूर्तियों को बरामद कर दोबारा मंदिर में स्थापित कराया था. इसके बाद एक बार फिर चोरों ने मूर्तियां चोरी करने का प्रयास किया था, लेकिन उस समय वे सफल नहीं हो सके. तीसरे प्रयास में चोर मूर्तियां चोरी करने में सफल हो गये थे.

तीसरी मूर्ति की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी

मंदिर से मूर्तियां चोरी होने के बाद से अगिआंव बाजार थाना पुलिस लगातार मामले की जांच और मूर्तियों की बरामदगी के लिए प्रयासरत थी. पुलिस की ओर से संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी. दो मूर्तियों के बरामद होने के बाद अब पुलिस तीसरी मूर्ति की तलाश में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन