आरा में पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; भागने के दौरान खाई में पलटा वाहन

Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Arrah Road Accident : आरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. भागने के दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, चालक मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

Arrah Road Accident : आरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव स्थित फील्ड के समीप गुरुवार की देर शाम पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया. हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. भागने के क्रम में पिकअप अनियंत्रित होकर खाड़ी में पलट गई, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक सिन्हा थाना क्षेत्र के घांघर बिंद टोली निवासी सुन्द्रिका बिंद का 37 वर्षीय पुत्र उपेंद्र कुमार बिंद है. वह पेशे से फेरीवाला था एवं घूमकर फेरी करता था.

परिजनों का बयान और पुलिस की कार्रवाई

इधर, मृतक के चाचा मुंद्रिका बिंद ने बताया कि वह बाइक द्वारा फेरी करने के लिए आरा आया था. गुरुवार की देर शाम जब वापस घर लौट रहा था, इसी बीच यादवपुर गांव स्थित फील्ड के समीप पिकअप ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

Also Read : गया जी के विष्णुपद मंदिर समेत 60 स्थानों का फायर ऑडिट, 40 भवनों में मिली अग्नि सुरक्षा की कमी

वहीं भागने के क्रम में उक्त पिकअप भी अनियंत्रित होकर खाड़ी में पलट गई. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. पुलिस ने उक्त पिकअप को जब्त कर लिया है.

Also Read : आरा में शिक्षा विभाग के पदाधिकारी और कर्मियों पर जानलेवा हमला, कार सवार बदमाशों ने लाठी-डंडे से पीटा, तीन घायल

मृतक का परिवार और कोहराम

बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी गंगिया देवी, चार पुत्री खुशबू, सुकन्या, आरोही, कुसुम एवं एक पुत्र शुभम है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी पत्नी गंगिया देवी समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन