आरा में देर रात फायरिंग: दरवाजे पर चढ़कर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बाल-बाल बचे लोग; नामजद समेत तीन पर FIR

Author Md. Wasim
Updated:
विज्ञापन
आरा में देर रात फायरिंग: दरवाजे पर चढ़कर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बाल-बाल बचे लोग; नामजद समेत तीन पर FIR

Arrah Firing News : आरा के सोहरी गांव में देर रात घर के दरवाजे पर चढ़कर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस ने खोखा और कारतूस बरामद कर मामला दर्ज किया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

विज्ञापन

Arrah Firing News : आरा जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सोहरी गांव में शुक्रवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हथियारबंद बदमाशों ने एक घर के दरवाजे पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना प्रीतम कुमार शर्मा के घर के बाहर हुई, जहां अचानक हुई गोलीबारी से पूरे गांव में दहशत फैल गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन लगातार चली गोलियों की आवाज से ग्रामीण सहम गए और देर रात तक इलाके में भय का माहौल बना रहा.

घटना की सूचना मिलते ही चरपोखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और सबूत जुटाने में जुट गई. शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अभी हर पहलू से जांच कर रही है.

Arrah News : दरवाजे पर पहुंचकर की गई फायरिंग

स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार की रात कुछ लोग हथियार लेकर प्रीतम कुमार शर्मा के घर के पास पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी. बदमाशों ने सीधे दरवाजे को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलियां चलाईं. इस दौरान घर के अंदर मौजूद लोग डर के मारे दुबक गए. घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. इसके बाद आसपास के लोग जुटे और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. ग्रामीणों का कहना है कि अगर गोली किसी को लग जाती तो बड़ी घटना हो सकती थी.

Crime News : घटनास्थल से मिले खोखा और कारतूस

पुलिस ने मौके से तीन खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, जिससे यह साफ है कि बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे. पुलिस इन बरामद सामानों के आधार पर आगे की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान की कोशिश जारी है.

Arrah Firing : नामजद समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में पीड़ित प्रीतम कुमार शर्मा के बयान पर उसी गांव के निवासी लालू शर्मा उर्फ धुर्वकेश्वर शर्मा सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

रंजिश की आशंका, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

सूत्रों की मानें तो घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है. चरपोखरी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

आरा की सभी ख़बरें यहां पढ़ें

सोहरी गांव में हुई इस फायरिंग की घटना ने एक बार फिर इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब सबकी नजर आरोपियों की गिरफ्तारी पर टिकी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

Also Read : आरा में RPF की कार्यवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार : बिहिया स्टेशन पर चोरी की रेलवे चाबियों के साथ दबोचा, कोर्ट ने भेजा जेल

विज्ञापन
Md. Wasim

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन