आरा के भोजपुरी विभाग में खुला महेंद्र मिश्र पुस्तकालय, डिजिटल लाइब्रेरी की भी शुरुआत
कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक, अतिथि, साहित्यकार व शोधार्थी
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भोजपुरी विभाग में आखर संस्था के सौजन्य से महेंद्र मिश्र पुस्तकालय का उद्घाटन और डिजिटल लाइब्रेरी सेवा का लोकार्पण किया गया. इस अवसर पर भिखारी ठाकुर के साहित्य पर एक विशेष व्याख्यान का भी आयोजन हुआ.
Bhojpuri Department VKSU : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भोजपुरी विभाग में आखर संस्था के सौजन्य से महेंद्र मिश्र पुस्तकालय का उद्घाटन और डिजिटल लाइब्रेरी सेवा का लोकार्पण किया गया, जिसका उद्घाटन आखर संस्था के संजय सिंह, नवीन कुमार, मोहन श्रीवास्तव, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. एमके पांडेय और विभागाध्यक्ष प्रो. दिवाकर पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.
आपके शहर में

भिखारी ठाकुर के साहित्य और विमर्श पर विशेष व्याख्यान
इस अवसर पर विभाग के सभागार में ‘भिखारी ठाकुर के रचनन प कुछ बिचार कुछ विमर्श : जुग संदर्भ में’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता सत्यवती महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी प्राध्यापक डॉ. मुन्ना कुमार पांडेय ने कहा कि भिखारी ठाकुर भोजपुरी साहित्य और संस्कृति के प्रस्थान बिंदु हैं और उनकी रचनाओं को किसी एक खांचे में डालकर देखना सही नहीं है.
आखर ट्रस्ट द्वारा गद्य प्रतियोगिता और डिजिटल पत्रिका की घोषणा
कार्यक्रम में आखर ट्रस्ट के संजय सिंह, मोहन श्रीवास्तव और नवीन कुमार ने आखर गद्य लेखन प्रतियोगिता आयोजित करने तथा आखर के सहयोग से भोजपुरी विभाग की डिजिटल पत्रिका शुरू करने की घोषणा की, और विद्यार्थियों को भोजपुरी में मौलिक लेखन के लिए प्रोत्साहित करते हुए पुस्तकालय में छात्रोपयोगी कई सुविधाएं शुरू की गईं.

शोधार्थी रवि प्रकाश सूरज की पीएचडी मौखिकी संपन्न
कार्यक्रम के बाद शोधार्थी रवि प्रकाश सूरज की पीएचडी मौखिकी भी संपन्न हुई जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और साहित्यकार उपस्थित रहे, तथा उनका यह शोध कार्य ‘भोजपुरी आ छत्तीसगढ़ी लोकगथन के सामाजिक आ सांस्कृतिक अध्ययन’ विषय पर प्रो. दिवाकर पांडेय के निर्देशन में पूरा हुआ जबकि बाह्य परीक्षक दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. एमके पांडेय थे.

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य शिक्षक और साहित्यकार
इस मौके पर अर्थशास्त्र विभाग के शिक्षक नीरज वर्मा, हिंदी विभाग के नवनीत राय व मुकेश कुमार, अंग्रेजी विभाग के आनंद भूषण पांडेय, भोजपुरी साहित्यसेवी जितेंद्र कुमार व कृष्ण कुमार, पत्रकार नरेंद्र सिंह व दिनेश त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित रहे और विभाग के शिक्षकेतर कर्मचारियों का भी उल्लेखनीय योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए