आरा में दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर में एक शिक्षक की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल...

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 Aug 2024 9:11 AM

विज्ञापन

Arrah Accident News: आरा जिला के सकड्डी-नासरीगंज स्टेट हाइवे पर चांदी थाना क्षेत्र के लोदीपुर वैष्णव सेवा धाम आश्रम के समीप दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर हो गई. जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

Arrah Accident News: आरा जिला के सकड्डी-नासरीगंज स्टेट हाइवे पर चांदी थाना क्षेत्र के लोदीपुर वैष्णव सेवा धाम आश्रम के समीप दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर हो गई. जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों में एक किशोरी भी है, जो मौत से जूझ रही है.

इस घटना में मृतक की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी नागेंद्र कुमार सिंह के पुत्र मृत्यंजय कुमार के रूप में की गई है. जो पेशे से सरकारी शिक्षक थे. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर सकड्डी-संदेश पथ को जाम कर दिया.

इधर घटना की सूचना मिलते ही चांदी थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मियों को अस्पताल भेजवाया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बाइक पर सवार होकर दो लोग चांदी से संदेश की ओर आ रहे थे. लोगों ने बताया कि जा रहे बाइक की गति बहुत तेज थी. इसी बीच लोदीपुर वैष्णव सेवा धाम आश्रम के सामने स्थित एक फोटो स्टेट दुकान से फोटो स्टेट कराकर एक बाइक सवार एक किशोरी को बैठाकर जैसे ही दुकान से सड़क पर आया वैसे ही चांदी की ओर से तेज गति से संदेश की ओर जा रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.

ये भी पढ़ें: औरंगाबाद में साइकिल से खाद लेकर घर जा रहे युवक को भतीजे ने मारी गोली, सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर

टक्कर इतनी जबरदस्त की चारों बाइक सवार हवा में उछल गए

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के चारों सवार हवा में उछल गए. इस घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. जख्मियों में एक किशोरी को सदर अस्पताल ले जाया गया. जबकि एक को चांदी थाना अपनी गाड़ी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोईलवर ले गई, जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे भी रेफर कर दिया गया. बुरी तरह जख्मी किशोरी को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर थी.

हेलमेट के बावजूद भी नहीं बच पाई जान

लोगों ने बताया कि फोटो स्टेट दुकान से बच्ची के साथ फोटो स्टेट कराकर लौट रहे मृत्युंजय ने हेलमेट पहन रखा था, बावजूद इसके उनकी जान नहीं बच पायी. बाइक से ठोकर लगने के बाद वह हवा में उछल गये और गिरे तो उनका सिर बुरी तरीके से फट गया और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: वैशाली के राघोपुर में शराबियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम की सड़क

रविवार शाम के पौने छह बजे के करीब घटी इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने सकड्डी-सन्देश पथ को लोदीपुर के समीप जाम कर दिया. देर शाम तक आक्रोशित सड़क पर गति अवरोधक और गतिसीमा का बोर्ड लगाने की मांग पर आगजनी कर सड़क जाम कर रहे थे.

मौत के बाद इलाके में मचा हाहाकार

इस हादसे के बाद इलाके में हाहाकार मच गया. जिसे भी जैसे भी खबर मिली घटनास्थल की दौड़ पड़ा. घटनास्थल पर इधर उधर फैले खून के धब्बे घटना की वीभत्सता को दर्शा रहे थे. इधर घटना के बाद मृतक के परिवार में हाहाकार मच गया. परिजनों में चीख पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े.

चंपाई सोरेन फिर कोलकाता के रास्ते जा रहे हैं दिल्ली, क्या है रणनीति 

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन