वैशाली के राघोपुर में शराबियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार...

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Aug 2024 12:57 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Vaishali News: वैशाली के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर में पुलिस टीम पर हमला कर दी गई है. बता दें कि राघोपुर पश्चिमी गांव में नशा की हालत में कुछ लोग हंगामा कर रहे थे. पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद लोगों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर नशेड़ियों ने हमला कर दिया.

विज्ञापन

Vaishali News: वैशाली के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर में पुलिस टीम पर हमला कर दी गई है. बता दें कि राघोपुर पश्चिमी गांव में नशा की हालत में कुछ लोग हंगामा कर रहे थे. पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद लोगों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर नशेड़ियों ने हमला कर दिया. जिसमें जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए.

सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर के द्वारा सभी पुलिसकर्मियों का प्राथमिक इलाज किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: बेतिया में संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत, पुलिस को देख शव छोड़कर भागे परिजन, पुलिस मामले की जांच में जुटी…

पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए बदमाश स्थानीय निवासी रणवीर सिंह के 21 वर्षीय पुत्र अभिक कुमार एवं रणधीर सिंह के 28 वर्षीय पुत्र अमित कुमार बताया जा रहा है.

वहीं नशेड़ियों द्वारा किए इस हमले में जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, एस आई जया कुमारी, सैप के जवान समशोन बाडला, राजमोहन पासवान, चालक शिवकुमार एवं सिपाही राकेश कुमार घायल हो गए. इस मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत 8 से 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें: नेपाल से देवघर जा रही तीर्थयात्री से भरी बस समस्तीपुर में पलटी, तीन दर्जन से अधिक यात्री जख्मी…

लाठी डंडे से पुलिस टीम पर लोगों ने किया हमला

पुलिस ने बताया कि सूचना मिली तो हमलोग पहुंचे जहां कुछ लोग आपस में नशे की हालत में झगड़ रहे थे और गाली गलौज कर रहे थे. पुलिस की गाड़ी को देख सभी लोग एकजुट हो गए और पुलिस को गाली देने लगें. उसके बाद वो लोग लाठी डंडे से पुलिस पर हमला कर दिया. इसी दौरान कुछ लोगों ने तो पुलिसकर्मियों को पकड़कर घर में बंद करने का प्रयास करने लगे. उसके बाद पुलिसकर्मियों ने किसी भी तरह जान बचाकर भागे.

साइकोसिस और मेनिया की शिकार होकर बर्बाद हो रही हैं दुष्कर्म पीड़िताएं

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन