एक साल तक पुलिस को छकाता रहा 'बाबा', आरा तनिष्क लूटकांड के 7वें आरोपी को STF ने रांची से दबोचा

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 20 Mar 2026 7:41 PM

विज्ञापन

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी सौरभ तिवारी

Bihar Crime News: आरा के चर्चित तनिष्क ज्वेलर्स लूटकांड में फरार सातवें आरोपी को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पिछले एक साल से फरार था और इस हाई-प्रोफाइल लूट में उसकी अहम भूमिका बताई जा रही है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: आरा तनिष्क लूटकांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने लंबे समय से फरार सातवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. रांची से एसटीएफ और भोजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने इस आरोपी को पकड़ा. गिरफ्तार अपराधी की पहचान बाबा उर्फ सौरभ तिवारी के रूप में हुई है, जो इस हाई-प्रोफाइल लूटकांड का अहम किरदार बताया जा रहा है.

गुप्त सूचना पर एक्शन, रांची से गिरफ्तारी

पुलिस को सौरभ तिवारी के रांची में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद एसटीएफ और नगर थाना पुलिस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया. वैशाली जिले के बिठौली गांव का रहने वाला यह आरोपी पिछले एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा था.

हेलमेट पहनकर शोरूम में घुसा, जेवरात लूटकर फरार

पुलिस के अनुसार, घटना के दिन सौरभ तिवारी हेलमेट पहनकर तनिष्क शोरूम में दाखिल हुआ था. उसने लूटे गए सोने के जेवरात झोले में भरे और फरार हो गया था. यही आरोपी लूट के माल को लेकर भागने में सफल रहा था.

10.50 करोड़ की दिनदहाड़े लूट, 7 बदमाश थे शामिल

एसडीपीओ-वन राजकुमार शाह ने बताया कि 10 मार्च 2025 को आरा शहर के शीश महल चौक स्थित तनिष्क शोरूम में 7 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े धावा बोला था. इस दौरान करीब 10.50 करोड़ रुपये के जेवरात लूट लिए गए थे.

6 आरोपी पहले ही गिरफ्तार, 750 ग्राम सोना बरामद

इस मामले में पहले ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. पुलिस ने सौरभ तिवारी के पास से 750 ग्राम सोना बरामद किया था, जबकि बाकी जेवरात अन्य अपराधियों द्वारा गलाकर बेच दिए गए.

पहले भी कई लूटकांड में रहा शामिल

पुलिस जांच में सामने आया है कि सौरभ तिवारी पहले भी कई बड़ी लूट की घटनाओं में शामिल रहा है. साल 2023 में राजस्थान के राजसमंद और 31 जनवरी 2025 को दानापुर के एक ज्वेलरी शोरूम में भी उसने लूट को अंजाम दिया था.

वारदात के दिन मुठभेड़, दो अपराधी मौके पर ही दबोचे गए

लूट के बाद भाग रहे अपराधियों की पुलिस से बबुरा के पास मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान दो अपराधी घायल हो गए थे और उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था. उनके पास से हथियार और जेवरात से भरे बैग भी बरामद हुए थे.

Also Read: पटना जू हुआ स्मार्ट! अब ऐप से बुक करें टिकट, पाएं नेविगेशन और ‘लॉस्ट एंड फाउंड’ जैसी सुविधाएं

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन