दुर्गापूजा-दीपावली-छठ में यात्रियों को राहत, आरा होकर चलेंगी पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; गुजरात से आने वालों को होगा फायदा
स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है. इससे दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. अब यात्री इन बढ़ी हुई अवधियों का लाभ उठाकर अपनी यात्रा सुगम बना सकते हैं.
Special Train: त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आरा जंक्शन होकर चलायी जा रही पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि में विस्तार किया है. इन ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाये जाने से दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है. रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अब निर्धारित अवधि के बाद भी जारी रहेगा.
दानापुर-आनंद विहार स्पेशल 29 नवंबर तक
गाड़ी संख्या 03257/03258 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल का परिचालन 13 सितंबर से शुरू होकर अब 29 नवंबर तक किया जायेगा. यह ट्रेन आरा जंक्शन होकर यात्रियों को आनंद विहार और दानापुर के बीच आवागमन की सुविधा प्रदान करेगी.
उधना-झंझारपुर और उधना-मधुबनी स्पेशल 28 सितंबर तक
गाड़ी संख्या 09047/09048 उधना-झंझारपुर स्पेशल तथा गाड़ी संख्या 09045/09046 उधना-मधुबनी साप्ताहिक स्पेशल के परिचालन की अवधि बढ़ाकर 28 सितंबर तक कर दी गयी है. दोनों ट्रेनों के विस्तार से गुजरात और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी.
उधना-मधुबनी द्विसाप्ताहिक स्पेशल 2 अक्टूबर तक
गाड़ी संख्या 09151/09152 उधना-मधुबनी द्विसाप्ताहिक स्पेशल का परिचालन अब 2 अक्टूबर तक किया जायेगा. इस ट्रेन के विस्तार से यात्रियों को त्योहारों के दौरान अतिरिक्त ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा.
उधना-हसनपुर रोड स्पेशल 29 सितंबर तक
गाड़ी संख्या 09031/09032 उधना-हसनपुर रोड स्पेशल के परिचालन की अवधि भी बढ़ाकर 29 सितंबर तक कर दी गयी है. यह ट्रेन भी आरा जंक्शन होकर गुजरती है.
त्योहारों में बढ़ती भीड़ से मिलेगी राहत
रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों की अवधि में विस्तार का निर्णय ऐसे समय में लिया गया है, जब त्योहारों को लेकर नियमित ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है. ट्रेनों के परिचालन विस्तार से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा और नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ व वेटिंग से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए