घरेलू विवाद में महिला ने फंदे से लटक कर दी जान

Updated:
विज्ञापन

पूनम पिछले कुछ दिनों से तनाव में थी

विज्ञापन

परवाहा.

रानीगंज प्रखंड के बौंसी थाना क्षेत्र के फरकिया पंचायत के कालाबांध वार्ड संख्या एक में शनिवार की देर रात्रि एक बच्चे की मां ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. मृतक महिला फरकिया वार्ड संख्या एक निवासी महेश मंडल की पत्नी पूनम देवी बताई जाती है. मृतका के पति महेश मंडल मजदूरी करने बहार गये हुए हैं. घर पर सिर्फ सास-ससुर, व उनके बच्चे रहते थे. शनिवार की रात्रि सभी लोग खाना-पीना खाकर सोने चले गये थे. इसी बीच उसने घर में फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी. लोगों के मुताबिक मृतका पूनम पिछले कुछ दिनों से तनाव में थी. वहीं सूत्रों की माने तो मृतका का किसी से प्रेम -प्रसंग था. जिसे लोग जन गये थे. लोक-लज्जा के कारण उसने आत्महत्या कर ली है. इधर शनिवार की रात्रि ही घटना की सूचना पर बौंसी थानाध्यक्ष विकास पासवान सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की. शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया. इधर थानाध्यक्ष विकास पासवान ने बताया कि घरेलू विवाद में एक महिला ने आत्महत्या किया है. जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. परिजनों के द्वारा आवेदन दिये जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन