वार्ड 9 के पार्षद सुशील साह विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार, भेजे गये न्यायिक हिरासत

Updated:
विज्ञापन
वार्ड 9 के पार्षद सुशील साह विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार, भेजे गये न्यायिक हिरासत

मद्य निषेध विभाग की टीम ने फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग एनएच 27 के मानिकपुर टावर चौक के समीप छापेमारी अभियान चला कर फारबिसगंज नप क्षेत्र के वार्ड संख्या 09 के वार्ड पार्षद सुशील साह को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है

विज्ञापन

फारबिसगंज. मद्य निषेध विभाग की टीम ने फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग एनएच 27 के मानिकपुर टावर चौक के समीप छापेमारी अभियान चला कर फारबिसगंज नप क्षेत्र के वार्ड संख्या 09 के वार्ड पार्षद सुशील साह को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है. बताया जाता है कि मद्यनिषेध विभाग की टीम जब एनएच 27 के मानिकपुर टावर चौक के समीप छापेमारी अभियान चला रही थी उसी क्रम में चार चक्का वाहन मारुति स्विफ्ट डिजायर से तीन बोतल विदेशी शराब बरामद करते हुए उक्त नगर पार्षद को गिरफ्तार किया. इस छापेमारी टीम में मद्य निषेध विभाग के सअनि शिवज्ञान कुमार, राजकिशोर यादव सहित मद्य निषेध विभाग के बल शामिल थे. इसकी पुष्टि मद्यनिषेध विभाग के पदाधिकारी के अलावा आदर्श थाना फारबिसगंज के थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने भी की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन