192 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
अररिया. पश्चिम बंगाल से शराब की खेप लेकर मुजफ्फरपुर जा रही एक कार संख्या एमएच 43 सीके 0374 से 192 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. बैरगाछी पुलिस ने सिलीगुड़ी-अररिया मार्ग एनएच 327 ई बैरगाछी के समीप विशेष वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया. इस क्रम में बंगाल की ओर से आ रही उक्त नंबर की कार को रुकने का इशारा किया गया तो शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर कार लेकर भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस टीम ने कार का पीछा करते हुए आगे से भी उसकी घेराबंदी कर जब तलाशी ली कार के अंदर अलग-अलग बोरे में छिपाकर रखी गयी विभिन्न ब्रांडों की 192 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने मौके से मुजफ्फरपुर जिला के सरईया थाना क्षेत्र के गोरीगामा डीह निवासी अरविंद कुमार साहनी व कांटी थाना क्षेत्र के हरपुरहरी अररा निवासी रामबाबू साहनी को गिरफ्तार किया गया. बैरगाछी थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए