9.95 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कुर्साकांटा थाना में स्मैक के साथ गिरफ्तार तस्कर व थानाध्यक्ष| Prabhat Khabar Network

कुर्साकांटा पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 9.95 ग्राम स्मैक और एक बाइक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

कुर्साकांटा (अररिया). कुर्साकांटा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 9.95 ग्राम स्मैक और एक बाइक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

वाहन जांच के दौरान हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि सौरगांव की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक स्मैक की खेप लेकर आ रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कतहपुर मुस्कान चौक के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया. पुलिस को देखते ही बाइक सवार दोनों युवक वाहन छोड़कर भागने लगे. हालांकि पुलिस बल ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया.

तलाशी में बरामद हुई स्मैक

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरगांव वार्ड संख्या-02 निवासी गोरख कुमार उर्फ जयप्रकाश सिंह, पिता शिवानंद सिंह तथा बबलू मंडल, पिता स्वर्गीय मोहन लाल मंडल के रूप में हुई. तलाशी के दौरान उनके पास से 9.95 ग्राम स्मैक बरामद हुई. साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई. बरामद स्मैक, जब्त बाइक और गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुअनि स्वीटी कुमारी के बयान पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए अररिया न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया.

ALSO READ : जोगबनी-फारबिसगंज से पटना के लिए रात की ट्रेन की मांग फिर तेज, लाखों यात्रियों को मिल सकती है बड़ी राहत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन