दो कंटेनर की टक्कर, बस भी हुई दुर्घटनाग्रस्त
नगर थाना क्षेत्र के रामपुर हनुमान चौक समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास हादसा
अररिया. नगर थाना क्षेत्र के रामपुर हनुमान चौक समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गये. घटना 01 अक्तूबर मंगलवार की देर रात की है. साढ़े 11 से पौने 12 के बीच दो कंटेनर की आमने-सामने से टक्कर हो गयी. वहीं पूर्णिया की ओर से आ रही एक बस रात्रि के करीब साढ़े 03 बजे पहले से दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर में पीछे में टकरा गयी. इससे आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गये. इसकी सूचना पाकर 112 नंबर की पुलिस के एसआइ विजय कुमार व चालक सुनील उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचे व सभी घायलों को जीरो माइल से ऑटो बुलवाकर सदर अस्पताल भिजवाया. इसमें चालक सुनील उपाध्याय ने बताया कि 07 से 08 लोग घायल हुए हैं. इनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. एक यात्री की स्थिति गंभीर है. बताया गया कि बस को कंडक्टर चला रहा था व बस दरभंगा जा रही थी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए