862 स्कूलों में होगा मशाल कार्यक्रम का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

25,26 व 27 को होगा मवि व उवि में कार्यक्रम

विज्ञापन

-5-प्रतिनिधि, अररिया 25, 26 व 27 अप्रैल को तीन दिवसीय मशाल 2024 कार्यक्रम जिले के 862 मध्य व उच्च विद्यालयों में आयोजित किया जायेगा. ये जानकारी डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान के राशिद नवाज ने दी. उन्होंने बताया कि जिला के कुल 862 मध्य व उच्च विद्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इस प्रतियोगिता में कुल 30632 बच्चे भाग लेंगे. इस प्रतियोगिता में एथलीट्स, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, विधा में प्रतियोगिता आयोजित किये जायेंगे. डीपीओ ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रतियोगिता सुबह बजे दस बजे पूर्वाह्न तक आयोजित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिता विद्यालय के हेड मास्टर व सभी शिक्षक सुचारू रूप से संचालित कराएंगे. साथ ही इस प्रतियोगिता का अपने स्तर से अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराना सुनिश्चित करेंगे. इस कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिनिधि और बच्चों के अभिभावक के बीच व्यापक प्रचार प्रसार करेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन