छात्रों ने प्रदूषण के खिलाफ किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

द्विजदेनी क्लब ने पर्यावरण गोष्ठी का किया आयोजन

विज्ञापन

फारबिसगंज. द्विजदेनी क्लब के तत्वावधान में हरियाली मिशन के तहत वनस्पति शास्त्री डॉ जगदीश चंद्र बसु स्मृति पौधरोपण व पौधा वितरण अभियान के तहत प्रखंड के हरिपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन में पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस मौके पर पर्यावरण प्रहरी विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने पंचायत भवन के परिसर में एकत्रित होकर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई व प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन किया. मौके पर छात्र छात्राओं ने पौधा लगाएं,जीवन बचाएं. पर्यावरण गोष्ठी में मौजूद छात्र छात्राओं को संबोधित करते हए श्री तिवारी ने कहा कि कि पेड़ हमें ईंधन, उपस्कर के लिए लकड़ी व शीतल छाया ही नहीं अपितु प्राणवायु, ऑक्सीजन भी देते रहते हैं. पेड़-पौधे मनुष्यों के बगैर जी सकते हैं. मगर हम इनके बगैर कुछ ही समय तक धरती पर जी सकतें हैं. इसलिए इनका निरंतर संवर्धन होना अनिवार्य है. संगोष्ठी में कविता पाठ करने वाले प्रतिभागियों को संस्था द्वारा उपहार प्रदान कर पुरस्कृत किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन