दो क्विंटल 89 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 26 May 2025 7:22 PM
गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
-6-प्रतिनिधि,कुर्साकांटा गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात एसएसबी 56वीं बथनाहा व कुर्साकांटा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो क्विंटल 89 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. एसएसबी 56वीं के राजपत्रित अधिकारी मदन मोहन भट्ट कुशमाहा को गुप्त सूचना मिली कि कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या 01 में एक घर में नेपाल के रास्ते मादक पदार्थों का बड़ा खेप लाकर बेचने के लिए रखा गया. इसकी सूचना एसएसबी 56 वीं के वरीय अधिकारी को दी गयी. सूचना मिलते ही एसएसबी की टीम गठित कर कुर्साकांटा थाना को सूचित करते हुए तीन संयुक्त कार्रवाई को लेकर लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या 01 रवाना हुई. जहां से गांजा तस्कर संजय यादव पिता हरिश्चंद्र यादव के घर से छापामारी कर दो क्विंटल 89 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. इस मौके पर से गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया. इंस्पेक्टर प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि कुर्साकांटा थाना में बरामद गांजा व गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट 50 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में सोमवार को भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










